News Saga Desk
साहिबगंज में अवैध खनन की जांच को लेकर सीबीआई ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के सिलसिले में सीबीआई अधिकारियों की एक टीम संकरी गलियों तक पहुंची और संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। इससे पहले जिला खनन पदाधिकारी कृष्णा कुमार किस्कू को तलब कर माइनिंग लीज से जुड़े दस्तावेजों और जानकारियों की जांच की गई।
सीबीआई की टीम मंगलवार शाम साहिबगंज पहुंची थी और बुधवार सुबह से अवैध खनन को लेकर जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, जांच दल नींबू पहाड़ क्षेत्र का भी दौरा कर सकता है, जहां खनन गतिविधियों को लेकर पहले से सवाल उठते रहे हैं।
सीबीआई की छापेमारी और जांच से क्षेत्र के खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जांच अधिकारी लगातार अवैध खनन से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
No Comment! Be the first one.