News Saga Desk
पश्चिमी सिंहभूम । शहर में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए नगर परिषद चाईबासा ने राहत देने के लिए मानवीय पहल शुरू की है। प्रशासक संतोषिनी मुर्मू के निर्देश पर सभी वार्डों और आश्रयगृहों में अलाव जलाने के लिए जलावन लकड़ियों की पूरी व्यवस्था कराई गई है, ताकि ठिठुरन से बचने में शहरवासियों को सहायता मिल सके।
नगर परिषद द्वारा बताया गया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य स्तरीय आश्रयगृह अनुश्रवण समिति और नगरीय प्रशासन निदेशालय के निर्देशों के तहत आश्रयगृहों का संचालन लगातार बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
प्रशासक के निर्देश पर जलावन लकड़ी की व्यवस्था नगर परिषद के मुन्ना आलम, नगर प्रबंधक संतोष बेदिया और नगर मिशन प्रबंधक राकेश कुमार आनंद द्वारा सुनिश्चित की गई। नगर परिषद ने आश्वासन दिया है कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
No Comment! Be the first one.