चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, इस वर्ष डोली पर सवार होकर आएंगी माँ जगदंबा

Newssaga

जांजगीर । हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार से होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना कर व्रत रखेंगे और घरों में कलश स्थापना कर माता की आराधना करेंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल कृष्ण द्विवेदी के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है और नवमी तिथि को राम नवमी के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की उपासना कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हैं।

पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को सुबह 6:52 बजे से प्रारंभ होकर 20 मार्च को सुबह 4:51 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च से ही माना जाएगा।

घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। इसके लिए दो प्रमुख शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। पहला मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। इसके अलावा मीन लग्न 19 मार्च को सुबह 6:26 बजे से 7:43 बजे तक रहेगा, जो घट स्थापना के लिए शुभ माना जा रहा है।

डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

पंडित द्विवेदी ने बताया कि नवरात्रि किस दिन से शुरू होती है, उसी के आधार पर मां दुर्गा के वाहन का निर्धारण किया जाता है। इस वर्ष नवरात्रि का आरंभ गुरुवार को हो रहा है, इसलिए मां दुर्गा का आगमन डोली पर माना जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां का डोली पर आगमन समाज में कुछ उतार-चढ़ाव और प्राकृतिक असंतुलन का संकेत देता है, इसलिए भक्तों को विशेष पूजा-अर्चना कर मां को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए।

नवरात्रि के दौरान मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की पूजा, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। भक्त पूरे नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करेंगे।

Read More News

पुलिसिंग के लिए मिली नयी गाड़ियों के बाद पुलिस की चौकसी, देर रात राउंडिंग पर निकले रांची के SSP राकेश रंजन

राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन पूरी...

झारखंड में पुलिस के ताकत को मिली नयी ऊर्जा, नयी गाड़ियों से रफ्तार पकड़ेगी झारखंड में कानून व्यवस्था

झारखंड में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम। झारखंड में पुलिसिंग को...

Read More