चतरा के बाजारटांड़ रोड में देर रात फायरिंग, युवक को लगी गोली

News Saga Desk

चतरा। चतरा के बाजारटांड़ रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई। 3-4 राउंड गोलियां चलाई गई। इसमें एक गोली युवक को लगी। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनी उर्फ शनिचर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।  के बाजारटांड़ रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई। 3-4 राउंड गोलियां चलाई गई। इसमें एक गोली युवक को लगी। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनी उर्फ शनिचर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। 

बाइक उठाने के दौरान हुआ हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के वक्त शनिचर अपने घर पर था। घर के बाहर उसकी बाइक गिर गई थी। जब वह बाइक उठाने के लिए बाहर आया, तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर गेलियां चला दी। एक गोली उसकी कमर के ऊपर लगी, जबकि कुछ गोलियां दीवार पर भी जा लगी। 

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से गोली का एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी करने वालों की पहचना की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गोलियां की अवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डरे हुए हैं और घटना के कारणों को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More