मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुद्ध पूर्णिमा के मौका पर बुद्ध प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते, बुद्ध स्मृति पार्क में की बोधिवृक्ष की पूजा

News Saga Desk

पटना। CM नीतीश कुमार ने सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ मिलकर बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया का बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष और श्रीलंका से लाए गए वृक्ष की पूजा की। इसके बाद उन्होंने पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन किए, परिक्रमा की और ध्यान किया।

उन्होंने विश्व शांति, राज्य की सुख-समृद्धि और अमन-चैन के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित विपश्यना केंद्र का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कुछ समय ध्यान भी किया।

बुद्ध स्मृति पार्क में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

बुद्ध स्मृति पार्क में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

शस्त्र और शास्त्र दोनों से सबल होना चाहिए : डिप्टी CM

डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सनातन के संतान भगवान बुद्ध को विष्णु अवतार के रूप में पूजते हैं। भगवान बुद्ध ने बुद्धम शरणंम गच्छामि का मंत्र दिया। फिलहाल विश्व को शांति चाहिए। वहीं असुर प्रवृत्ति के लोगों की बेचैनी है।

इस वक्त युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए। शांति चाहिए। वहीं असुर प्रवृत्ति के नाश के लिए भगवान बुद्ध ने भी कहा है कि शस्त्र और शास्त्र दोनों से सबल होना चाहिए। आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूरे मां भारती के संतानों को हमारी शुभकामनाएं हैं। भगवान बुद्ध ने बिहार की धरती से जो संदेश दिए हैं, विश्व ने उसे स्वीकार किया।

बुद्ध स्मृति पार्क में ध्यान करते मुख्यमंत्री।

बुद्ध स्मृति पार्क में ध्यान करते मुख्यमंत्री।

शहीद जवान जवान को दी श्रद्धांजलि

छपरा के शहीद जवान पर उन्होंने कहा कि युद्ध में वीरगति प्राप्त जवान को नमन करते हैं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पाकिस्तान के रवैये पर उन्होंने कहा कि नेचर सिग्नेचर नहीं बदलता है। पाकिस्तान पैर भी पकड़ेगा और पीछे से घात भी करेगा। इसकी मानसिकता कंगाली के कारण युद्ध में भिखारी के रूप में है। यह भीख मांग कर हमेशा भारत को परेशान करेगा। इसके स्थाई समाधान के लिए विश्व स्तर पर सोचने की जरूरत है। आतंकवाद के घर को समाप्त करने की भी जरूरत है।

विपक्ष के पार्लियामेंट में बैठक की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका निभाते हैं, लेकिन देश को एकजुटता की जरूरत है। हर मां भारती का संतान सक्षम नेतृत्व के साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री, सांसद, पदाधिकारी, बौद्ध भिक्षु और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बाद में 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर भी बौद्ध शिला और बोधिवृक्ष की पूजा कर देश-राज्य के कल्याण की कामना की।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More