CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को पड़ा थप्पड़, जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हंगामा

News Saga Desk

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दो युवकों ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, CJP द्वारा यह प्रदर्शन नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस आयोजन को राजस्थान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक शर्तों के साथ अनुमति दी थी।

बताया जा रहा है कि इस आंदोलन में क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के शामिल होने की भी संभावना थी। पार्टी का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर उनका राष्ट्रव्यापी अभियान जारी है।

इससे एक दिन पहले बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित प्रदर्शन में प्रकाश राज ने हिस्सा लिया था, जबकि सोनम वांगचुक ने हैदराबाद में आंदोलन को समर्थन दिया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है।

Read More News

नशा मुक्त झारखंड अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को राज्यव्यापी "नशा मुक्त झारखंड" जागरूकता अभियान का शुभारंभ...

Read More