News Saga Desk
रांची: राज्य में जारी शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों को विशेष रूप से सुबह और शाम के समय अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ठंड के इस मौसम में सभी लोग गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही अलाव या हीटर का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करने और कमरों में पर्याप्त वायु संचार बनाए रखने की भी सलाह दी गई है।
सीएम ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति में खांसी-जुकाम, अत्यधिक कमजोरी, सांस लेने में परेशानी या भ्रम जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा, 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन या 1800-345-6540 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्यवासियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
No Comment! Be the first one.