CM नीतीश ने मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, TBM ब्रेक थ्रू का बटन दबाकर किया शुभारंभ

News saga Desk

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क के सामने पटना स्टेशन के पास थर्ड टी०बी०एम० (टनल बोरिंग मशीन) ब्रेक थ्रू का बटन दबाकर शुभारंभकिया। शुभारंभ के पश्चात् टी०बी०एम० (टनल बोरिंग मशीन) भूमिगत मेट्रो लाईन हेतु कटिंग करते हुये बाहर निकली जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव  अभय कुमार सिंह ने पटना मेट्रो एलाइनमेंट कॉरिडोर 1 और 2 के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में साइट मैप के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाईल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाईन (कुल 6.01 कि०मी०) को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लाईन को 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है। भूमिगत मेट्रो लाईन के निर्माण हेतु 21 नवंबर 2023 को गांधी मैदान स्टेशन से टी०बी०एम० (टनल बोरिंग मशीन) के द्वारा कार्य प्रारंभकिया गया जो आकाशवाणी भूमिगत स्टेशन होते हुए पटना स्टेशन तक पहुंच चुकी है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More