गिरिडीह के ‘मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा’ समारोह में शामिल होंगे सीएम सोरेन

News Saga Desk

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को 20 फरवरी 2026 को गिरिडीह में आयोजित होने वाले ‘मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने इस अवसर पर गिरिडीह के लोगों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

यह समारोह आदिवासी परंपरा और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Read More News

विदेश में उच्च शिक्षा में झारखंड के छात्रों का परचम लहराने का लक्ष्य, CM हेमंत सोरेन ने स्कॉलर्स का किया स्वागत

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश में उच्च...

Read More