शीतलहर का असर: झारखंड में 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

News Saga Desk

राज्य में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए झारखंड सरकार ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। सरकार के आदेश के अनुसार 6 जनवरी से 8 जनवरी तक राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

इस दौरान प्री-नर्सरी, नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए पढ़ाई नहीं होगी। यह आदेश सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और सभी निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा।

हालांकि, सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी इस अवधि में विद्यालय आएंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इस दौरान वे गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। वहीं, यदि किसी विद्यालय में इस अवधि के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है, तो उसके आयोजन को लेकर संबंधित सक्षम प्राधिकारी अपने विवेक से निर्णय ले सकेंगे।

Read More News

Read More