कल से 6 दिनों के झारखंड दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, विभिन्न जिलों में करेंगे बैठक

News Saga Desk

रांची। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू आगामी 07 जून 2025 को अपने छह दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 08 जून को सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) मुख्यालय में सुबह 10 बजे आयोजित बैठक से होगी, जिसमें जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके बाद अपराह्न 4 बजे चाईबासा के सर्किट हाउस में कोल्हान क्षेत्र के नागरिक समाज कार्यकर्ताओं के साथ पेसा नियमों पर परामर्श होगा। 09 जून को रामगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक होगी, इसके बाद अपराह्न 3 बजे बोकारो में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। 10 जून को लातेहार में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी और अपराह्न 3 बजे चतरा में संविधान बचाओ रैली में प्रभारी शामिल होंगे। 11 जून को पूर्वाह्न 11 बजे रांची में पेसा नियमों पर परामर्श किया जाएगा तथा एससी समुदाय के नेताओं के साथ भी विशेष बैठक होगी। 12 जून को लोहरदगा जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक होगी और अपराह्न 3 बजे गुमला में भी इसी प्रकार की बैठक होगी। इस प्रवास के समापन के बाद प्रभारी के. राजू रात 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। 


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More