संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दिलाता है : प्रधानमंत्री मोदी

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि यह दिन लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा, “संविधान हत्या दिवस हमें उस काले दौर की याद दिलाता है, जब भारतीय लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था। यह हमें लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने को प्रेरित करता है। आपातकाल का विरोध करने वाली सभी विभूतियों को सादर नमन।”

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “स्वातन्त्र्यात् सुखमाप्नोति स्वातन्त्र्याल्लभते परम्। स्वातन्त्र्यान्निर्वृत्तिं गच्छेत् स्वातन्त्र्यात् परमं पदम्।”

इस सुभाषित का भावार्थ है कि स्वतंत्रता से ही सुख की प्राप्ति होती है और स्वतंत्रता के माध्यम से ही व्यक्ति अपने सर्वोच्च लक्ष्य तक पहुंच सकता है। स्वतंत्रता ही संतोष, आत्मिक शांति और जीवन के उच्चतम आदर्शों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करती है।

उल्लेखनीय है कि संविधान हत्या दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जून को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1975 में देश में लागू किए गए आपातकाल की स्मृति में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रताओं के महत्व को रेखांकित करना है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More