रांची के बार में भोजपुरी गाना बजाने की मांग पर विवाद, गार्ड की गोली से हंगामा

News Saga Desk  

रांची। कोतवाली इलाके में स्थित ग्रेविटी लांज एंड बार में बुधवार की रात फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने एक निजी गार्ड राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित डोरंडा का रहने वाला है और कुछ महीने पहले तक एक नेता का अंगरक्षक रह चुका था।

पुलिस का कहना है कि राहुल कुमार बुधवार की देर रात नशे की हालत में ग्रेविटी लांज एंड बार पहुंचा था। वहां पहले से कई ग्राहक मौजूद थे। नशे में धुत राहुल ने बार कर्मचारियों से भोजपुरी गाना बजाने की मांग की। कर्मचारियों द्वारा मना करने पर वह गाली गलौज और हंगामा करने लगा। अन्य ग्राहकों को भी धमकाने लगा। स्थिति को बिगड़ता देख किसी ने कोतवाली थाना को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक राहुल ने बार के अंदर गोली चला दी। इस घटना को लेकर आशीष कुमार के बयान पर कोतवाली थाना में केस हुआ है।

आशीष ने पुलिस को बताया कि गोली अगर थोड़ी भी इधर-उधर लग जाती तो किसी भी ग्राहक की जान जा सकती थी। लेकिन सभी लोग बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना होते ही पुलिस ने आरोपित को घटनास्थल पर ही पकड़ा लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से एक अवैध हथियार, 21 जिंदा गोली और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित को नेता ने पहले ही नौकरी से निकाल दिया था। आरोपित के पास लाइसेंसी हथियार था। उसी हथियार से वह निजी तौर पर गार्ड की नौकरी करता था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज में देखा जा रहा है कि काफी देर तक आरोपित ने बार के अंदर हंगामा किया और फिर गोली चलाते हुए सभी लोगों को धमकाने लगा।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More