5.3 किलो गांजा तस्करी मामले में दोषी को पांच वर्ष की सजा

NEWS SAGA DESK

रांची :- मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में दोषी पाए गए कुंदन कुमार को अदालत ने पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

अदालत ने 12 जून को कुंदन कुमार को दोषी करार दिया था। न्यायालय ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल रहा है। दोषसिद्धि के बाद उसकी जमानत याचिका खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

मामला 30 जुलाई 2022 का है। हटिया के पुलिस उपाधीक्षक को मादक पदार्थ तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने लटमा रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान खूंटी की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल था।

तलाशी के दौरान उनके पास से 5.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे Odisha से गांजा लाकर नामकुम के तुंबागुटू स्थित एक दुकान में बेचने जा रहे थे। दोनों आरोपित मूल रूप से Bihar के Vaishali जिले के निवासी बताए गए हैं।

Read More News

राज्यपाल संतोष गंगवार से सर्जन वाइस एडमिरल आरती सारिन की शिष्टाचार भेंट, नेत्र चिकित्सा शिविर की दी जानकारी

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को आरती सारिन ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार...

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन में अभियान लगातार जारी है

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन...

झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया सम्मानित

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड...

Read More