कड़ाके की ठंड में डीसी मंजूनाथ भजंत्री खुद सड़कों पर उतरे, बेसहारा लोगों में बांटे कंबल

News Saga Desk

रांची में जारी भीषण ठंड के बीच उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने मानवीय पहल करते हुए देर रात खुद सड़कों पर निकलकर जरूरतमंदों की सुध ली। उन्होंने कर्बला चौक और रांची रेलवे स्टेशन परिसर में खुले आसमान के नीचे जीवन गुजार रहे बेसहारा, बुजुर्ग और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किए।

कंबल मिलने से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। लाभार्थियों ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में प्रशासन की ओर से मिली मदद उनके लिए किसी संबल से कम नहीं है। उन्होंने इस मानवीय प्रयास के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया।

इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि ठंड से बचाव केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इंसानियत का फर्ज भी है। कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी में न पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी जरूरतमंदों को कंबल और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

Read More News

Read More