दुलमी प्रखंड में योजनाओं का निरीक्षण, डीडीसी आशीष अग्रवाल ने मनरेगा और आवास योजना की समीक्षा की

News Saga Desk

रामगढ़ जिले के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने दुलमी प्रखंड अंतर्गत उसरा और जमिरा पंचायत का दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तहत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति, मजदूरों की उपस्थिति, मजदूरी भुगतान और कार्य की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए और कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके आवासों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लाभुकों से बातचीत की और आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों को समय पर आवास का लाभ मिल सके।

इसके अलावा डीडीसी ने JSLPS से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली, आजीविका संवर्धन के प्रयासों और समूहों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी (मनरेगा) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More