चतरा में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

NEWS SAGA DESK

चतरा। चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया तालाब के समीप एक नाले से नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीण एवं समाजसेवी अनुज कुमार प्रधान की नजर नाले में पड़ी एक संदिग्ध आकृति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर गंदे पानी और कीचड़ के बीच नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन एवं थाना प्रभारी विपिन सिंह पुलिस बल और सदर अस्पताल की एम्बुलेंस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और नवजात के माता-पिता की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More