दिल्ली से बिहार तक भूकंप के झटके: तीव्रता 7.1

News Saga Desk

मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप 7.1 की तीव्रता का था, जिसका केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 6:37 बजे आया। धरती करीब 15 सेकंड तक हिलती रही। वहीं, जलपाईगुड़ी में सुबह 6:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ समय बाद बिहार में भी लोगों ने तेज झटके महसूस किए।

नेपाल में था केंद्र

अभी तक इस भूकंप से किसी नुकसान या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 7.1 तीव्रता का भूकंप बेहद तीव्र श्रेणी में आता है। 2015 में नेपाल के काठमांडू में आए भूकंप की तीव्रता 7.8 थी, जिसमें करीब 9,000 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More