News Saga Desk
धराली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित धराली में बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक 3 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन के हवाले से सेना ने बताया कि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और 8 जवान लापता हैं।
वहीं, आर्मी के 9 जवानों और 3 सिविलियंस को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर देहरादून ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को AIIMS ऋषिकेश, 8 लोगों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के मुताबिक, करीब 180-200 पर्यटक गंगोत्री में फंसे हुए हैं। इनके लिए सेना खाना और रहने की व्यवस्था मुहैया करा रही है। सेना ने बताया कि पैरा ट्रूप्स और मेडिकल टीमों को चिनूक हेलिकॉप्टर से हर्षिल ले जाया जाएगा।
NDRF के रेस्क्यूकर्मियों और मेडिक्स को Mi-17 हेलिकॉप्टर से नेलॉन्ग ले जाया जाएगा। नेलॉन्ग से लौटते वक्त हेलिकॉप्टर वहां फंसे टूरिस्ट को लेकर आएंगे। उत्तरकाशी और टेकला की ओर जाने वाली सड़कों से मलबा हटाने का काम जारी है।
धराली जाने वाले रास्ते पर मरम्मत कार्य जारी

धराली की तरफ जाने वाले रास्ते पर काम जारी है। रास्ता ठीक होने पर राहत-बचाव काम में तेजी आ जाएगी।

पहाड़ से नीचे आए मलबे में कई घर और होटल दब गए

बुधवार सुबह से राहत-बचाव का काम जारी है। जेसीबी के जरिए मिट्टी हटाई जा रही है।

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।
No Comment! Be the first one.