News Saga Desk
रांची के राजकुमार व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ब्लैक मर्सिडीज कार का कटा चालान। 1000 रुपये का चालान काटा गया है। जानकारी के अनुसार यह चालान ओवरस्पीडिंग के कारण किया गया है। बताया जा रहा है कि धोनी की कार देवरी मंदिर जाने के क्रम में निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रही थी, जिसके बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान जारी किया गया। ट्रैफिक विभाग की ओर से जारी ई-चालान में ओवरस्पीडिंग को कारण बताया गया है। नियमों के तहत गाड़ी की गति तय सीमा से अधिक पाए जाने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस इन दिनों शहर में ओवरस्पीडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यह चालान काटा गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक धोनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। IPL के शुरुआत से पहले माँ देवरी का आशीर्वाद लेने जा रहे थे धोनी।
No Comment! Be the first one.