मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा समूह के बीच बड़ी औद्योगिक पहल, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

News Saga Desk

राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा स्टील के सीईओ सह मैनेजिंग डायरेक्टर T. V. नरेंद्रन के साथ मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह का झारखंड के साथ ऐतिहासिक और भावनात्मक संबंध रहा है। इसी राज्य से समूह ने अपने औद्योगिक सफर की शुरुआत की थी और आज वह वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि झारखंड को औद्योगिक पहचान दिलाने में टाटा समूह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य में निवेश के क्षेत्र में समूह लगातार कार्य कर रहा है और आने वाले समय में यह साझेदारी और अधिक सशक्त होगी।

टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा स्टील स्टील उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रही है और कंपनी भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने उत्पादों की गुणवत्ता से पहचान बना चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से जमशेदपुर में एक नया प्लांट स्थापित करने की योजना है।

इसके अलावा टाटा मोटर्स और समूह की अन्य इकाइयों की नई परियोजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी। स्किल डेवलपमेंट और नॉलेज सेक्टर में भी टाटा समूह नई पहल करेगा, जिससे झारखंड में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More