News Saga Desk
शुक्रवार रात 9:45 बजे अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वतमाला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई और इसका केंद्र कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में था। इस भूकंप में अफगानिस्तान में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई।
पाकिस्तान और उत्तर भारत में भी झटके महसूस
पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, चित्राल, स्वात और शांगला में झटके महसूस किए गए, लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, उत्तर भारत के दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। भूकंप की तीव्रता यहां 5.9 दर्ज की गई।
भूकंप की गहराई और असर
भूकंप की गहराई लगभग 150-180 किलोमीटर थी, जिसके कारण इसका असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि गहरी जगह पर आने वाले भूकंप आम तौर पर सतही नुकसान कम करते हैं, लेकिन झटके लंबी दूरी तक महसूस होते हैं।
No Comment! Be the first one.