ईडी की चार्जशीट खारिज होने पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव

NEWS SAGA DESK

रांची। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद झारखंड कांग्रेस ने गुरुवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया और भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ता हरमू मैदान से विरोध मार्च निकालते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। पार्टी नेताओं ने कहा कि कोर्ट द्वारा ईडी की चार्जशीट खारिज किया जाना सत्य और न्याय की जीत है। उनका दावा है कि इस फैसले से यह साफ हो गया है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया था।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से गांधी परिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घसीटा।

विरोध मार्च के दौरान हरमू चौक और महेंद्र सिंह धोनी के पुराने आवास के पास पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और बैरिकेडिंग लगाई गई थी। बावजूद इसके, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ते हुए भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंचने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में प्रवेश का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें रोक लिया।

काफी देर तक नारेबाजी और हंगामे के बाद प्रदर्शन शांत हुआ। हालांकि, पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी रही।

Read More News

झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज: रांची-कोडरमा में तेज हवा और बारिश, 4-6 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम होते-होते रांची...

महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ’त

महाराष्ट्र के डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भयावह हादसा हुआ।...

Read More