ईडी का 900 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी मामले में दिल्‍ली के 5 ठिकानों पर छापा

News saga Desk

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को 900 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्‍ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने एक चीनी नागरिक और कुछ अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी किए जाने से जुड़े मामले की जांच के तहत दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी ली है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस धोखाधड़ी की जांच के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत एक आपराधिक मामला भी दर्ज किया है।

सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारी शिनदाई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के खिलाफ जांच के सिलसिले में दिल्ली में 5 ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। आरोप लगाया गया है कि आम जनता को निवेश के नाम पर धोखा दिया गया था और फंड को पूर्ण रूप से मनी चेंजर्स (एफएफएमसी) का उपयोग करके लूटा गया था। इस मामले में एक चीनी नागरिक और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, जहां अपराध की आय करीब 903 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।


असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More