कोडीन कफ सिरप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची के तुपुदाना स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी

NEWS SAGA DESK

रांची। कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े बड़े रैकेट की जांच के तहत ईडी ने गुरुवार को रांची में भी ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। एजेंसी की टीम तुपुदाना स्थित शैली ट्रेडर्स की फैक्ट्री में दस्तक देकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। सुरक्षा बलों के साथ पहुंची ईडी टीम को फैक्ट्री के अंदर जाने से पहले कुछ देर इंतजार भी करना पड़ा। वर्तमान में स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार, कोडीन कफ सिरप मामले में ईडी की रेड लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, अहमदाबाद और रांची सहित कई शहरों में एक साथ चल रही है।

कैसे खुला पूरे नेटवर्क का राज?

एमपी के गुना और विदिशा में संदिग्ध कोडीन और कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत और बीमारियां सामने आने के बाद इस अवैध नेटवर्क की जांच शुरू हुई। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि यह सिर्फ एक जहरीले सिरप का मामला नहीं, बल्कि कई राज्यों में फैला कोडीन-युक्त कफ सिरप का विशाल तस्करी रैकेट है।

जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड बनारस का शुभम जायसवाल है, जिसने फर्जी फर्मों और नकली बिलिंग के जरिए बड़े पैमाने पर कफ सिरप की आपूर्ति की। बताया जा रहा है कि वह रांची से कोलकाता होते हुए दुबई भाग गया और वहीं छिपा है।

इस काले कारोबार में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका है, जिसकी जांच ईडी कर रही है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More