धनबाद: ईडी का बड़ा अभियान, कोयला कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी तेज

NEWS SAGA DESK

धनबाद। धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह कोयला कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठित कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। ईडी टीम ने धनसार स्थित कोयला आउटसोर्सिंग कंपनी डेको के संचालक मनोज अग्रवाल और कंपनी के निदेशक ए.एन. झा के आवास व अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की विस्तृत जांच की।

इसी क्रम में सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों पर भी तलाशी जारी है। मनोज अग्रवाल न सिर्फ डेको आउटसोर्सिंग कंपनी से जुड़े हैं, बल्कि कोयला परिवहन कार्य में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। यह पूरा अभियान अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े मनी लांड्रिंग नेटवर्क की जांच का हिस्सा बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि 21 नवंबर को भी ईडी ने कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार सहित अन्य कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान ईडी को करोड़ों रुपये नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और चल–अचल संपत्तियों के अहम सबूत मिले थे।

जांच में ईडी को संकेत मिले हैं कि अवैध कोयला कारोबार में इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल की भी भूमिका रही है। इसी आधार पर एजेंसी ने इन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है।

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि इंद्रराज भदौरिया झारखंड और पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े कोयला ट्रांसपोर्टरों में गिने जाते हैं और उनकी कंपनी देशभर की कई पावर कंपनियों को कोयला सप्लाई करती है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More