शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ऐलान: झारखंड में जल्द बहाल होंगे 44,750 नए शिक्षक

News Saga Desk

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा है कि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 44,750 नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा 26 सहायक आचार्यों की बहाली प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और उनका काउंसिलिंग का काम चल रहा है। वहीं, जनजातीय भाषाओं में पढ़ाने के लिए 10 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। राज्य में इंटर कॉलेजों के करीब 2 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से ये हालात बने हैं, लेकिन राज्य सरकार छात्रों का भविष्य खराब नहीं होने देगी। इसके लिए राज्य के सभी 168 इंटर कॉलेजों के छात्रों को प्लस टू स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। इन स्कूलों में डीएमएफटी फंड से 4-4 कमरों वाले नए भवन बनाए जाएंगे और शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।


Read More News

Read More