इलॉन मस्क के पिता कुर्ता-पायजामा में अयोध्या पहुंचे, हाथ जोड़कर नमस्कार किया

News Saga Desk

अयोध्या। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क के पिता इरॉल मस्क बुधवार को अयोध्या पहुंचे। वे दिल्ली से प्राइवेट जेट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क, मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा समेत 16 लोग आए हैं।

कुर्ता-पायजामा पहने इरॉल मस्क एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन-पूजन के बाद हनुमानगढ़ी रवाना हो गए। करीब 40 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इसके बाद हनुमानगढ़ी में 15 मिनट रुकेंगे। यहां मीडिया से बातचीत का कार्यक्रम था, हालांकि बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया है। थ्री लेयर सिक्योरिटी का इंतजाम है। ड्रोन, CCTV से निगरानी की जा रही है।

एयरपोर्ट पर इरॉल ने कहा-

भारत एक अद्भुत जगह है। जितना संभव हो सके, उतने लोगों को भारत आना चाहिए। जिस देश से मैं आता हूं, वहां बहुत सारे भारतीय हैं। इसलिए, मैं भारतीय संस्कृति को जानता हूं। यहां के लोग प्यारे हैं।

इरॉल मस्क 1 जून को भारत आए थे। दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहा था- मैं अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए उत्सुक हूं। भारत का इतिहास अविश्वसनीय है।

उन्होंने कहा- मेरे विचार में विश्व का इतिहास किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ा है। वेद 14,000 साल पुराने हैं, शायद उससे भी अधिक। वेदों में उड़ने वाले यानों (विमान) का उल्लेख है। मैंने एक किताब लिखी है, जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली की कहानियां शामिल हैं। भारत एक बेहद आकर्षक देश है।

2 फोटो देखिए…

अयोध्या एयरपोर्ट पर इरॉल मस्क और उनकी टीम का रामनामी पटके और फूल मालाओं से स्वागत हुआ।

अयोध्या एयरपोर्ट पर इरॉल मस्क और उनकी टीम का रामनामी पटके और फूल मालाओं से स्वागत हुआ।

इरॉल मस्क के साथ अयोध्या पहुंचीं उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क।

इरॉल मस्क के साथ अयोध्या पहुंचीं उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क।

दो महीने पहले इरॉल मस्क की मां माये मस्क भी भारत आई थीं। उन्होंने मुंबई में अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के गाला इवेंट में हिस्सा लिया था और भारतीय संस्कृति की तारीफ की थी। हालांकि इलॉन मस्क अब तक भारत नहीं आए हैं। एरॉल मस्क, हरियाणा की कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के ग्लोबल एडवाइजर हैं। वे 6 जून तक भारत में रहेंगे। कंपनी ने बताया, मस्क भारत में ग्रीन एनर्जी टेक्निक और EV (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आए हैं।


Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More