गिरिडीह-हजारीबाग बॉर्डर पर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4000 लीटर स्पिरिट बरामद

NEWS SAGA DESK

गिरिडीह और हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित चलपनिया और आठमाइल क्षेत्रों में रांची उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। विभाग के इंटेलिजेंस विंग को इलाके में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद आयुक्त के निर्देश पर सघन छापेमारी की गई।

छापेमारी कृष्णा साव के घर पर की गई, जहां से लगभग 4000 लीटर स्पिरिट, बड़ी मात्रा में तैयार नकली शराब, शराब बनाने के उपकरण और झारखंड व उत्तर प्रदेश सरकार के नकली होलोग्राम बरामद किए गए। जांच में पता चला कि यहां तैयार की जा रही नकली विदेशी शराब की सप्लाई झारखंड, बिहार और कई अन्य राज्यों में की जा रही थी।

जब्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। विभाग पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहा है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More