NEWS SAGA DESK
खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-काटमकुकु जंगल में मंगलवार शाम एक युवती का नग्न और क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कई दिन पुरानी बताई जा रही घटना के बारे में पुलिस का अनुमान है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई और अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए सिर कुचल दिया। घटनास्थल से पत्थर, बाल, जबड़े की हड्डी के टुकड़े और कुछ कपड़े बरामद किए गए हैं।
ग्रामीणों ने दुर्गंध आने पर खोज शुरू की और जंगल के अंदर करीब 20–25 फीट पर शव देखा, जिसके एक हाथ को जंगली जानवर नोच चुके थे।
अप्रैल 2025 में भी इसी इलाके में एक युवती का जला हुआ शव मिला था, जिससे क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है।
कर्रा पुलिस आसपास के गांवों और थानों से संपर्क कर युवती की पहचान जुटाने में लगी है, साथ ही घर से लापता युवतियों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।
No Comment! Be the first one.