झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग

News Saga Desk

रांची। रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य उपकरण जल गए। आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डाटा सेंटर में आग लगने की घटना से 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल गए है। अन्य नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। कई महत्वपूर्ण कागजात की भी जलने की सूचना है।

आग कैसे लगी इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां आग लग चुकी है।


Read More News

बिहार के बुजुर्गों को बड़ी सौगात: 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर मिलेगा राशन, पटना में बड़ी घोषणा

बिहार सरकार 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे राशन उपलब्ध कराएगी। पटना के ज्ञान भवन में...

गिरिडीह में ‘झारखंड लैंड मैनुअल’ पुस्तक का भव्य विमोचन, पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने की सराहना

गिरिडीह के कुशवाहा भवन में 'झारखंड लैंड मैनुअल' पुस्तक का समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि...

Read More