पलटन बाजार में कपड़ा गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

NEWS SAGA DESK

देहरादून :- शहर के व्यस्त पलटन बाजार क्षेत्र में बुधवार को एक कपड़ा दुकान के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर को सूचना मिली कि पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स की इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर स्टेशन देहरादून से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए अग्निशमन कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इमारत में लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था और इसके लिए वेल्डिंग की जा रही थी। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना में गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग और पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। वहीं, आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More