बोकारो स्टील प्लांट में हॉट मेटल गिरने से 5 मजदूर झुलसे

News Saga Desk

बोकारो।  बोकारो स्टील प्लांट में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) में काम के दैरान हॉट मेटल (गर्म तरल लोहे) के गिरने से 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्लांट के अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) रेफर कर दिया गया। 

घटना की पुष्टी बोकारो के सीटी डीएसपी आलोक रंजन ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायल मजदूर एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं, जो SMS-2 में काम कर रहे थे। अचानक हॉट मेटल गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। घायलों में समर कुमार, छोटेलाल मांझी, रुपलाल गोराई, नंदकिशोर और आनंद मंडल शामिल हैं। हादसे के बाद शॉप-2 में अफरा-तफरी मच गयी। साथी मजदूरों ने आक्रोश जताया और कहा कि इस यूनिट में आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है, लेकिन बीएसएल प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीएसएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को शांत कराया। 

BGH में सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी नजर रखी जा रही है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि यह एक औद्योगिक हादसा है, न कि कानून व्यवस्था से जुड़ा हुआ मामला। फिलहाल पुलिस इस पर औपचारिक कार्रवाई नहीं कर सकती, लेकिन यदि व्यवस्था से जुड़ी कोई स्थिति उत्पनन होती है तो पुलिस जरूर हस्तक्षेप करेगी। मजदूरों ने इस घटना की जांच की मांग की है और कहा है कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रबंधन को अब गंभीर होना होगा। 


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More