करमा विसर्जन शोभायात्रा में झूमे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भव्य सेवा शिविर का आयोजन

News Saga Desk

रांची। करमा पूजा के अवसर पर भालूबासा चौक पर शोभायात्रा जुलूस के दौरान सेवा शिविर लगाया गया। सेवा शिविर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने प्रकृति प्रेमियों के बीच शर्बत, खाद्य पदार्थ, ठंडा पानी का वितरण किया। इस दौरान आदिवासी समाज के उरांव समाज, मुंडा समाज, भुइयां समाज, तुरी समाज, मुखी समाज के अखाड़ों के प्रमुख जनों को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही सबके साथ मंदार की थाप पर नृत्य कर पर्व की खुशियां मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि करमा पूजा प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें एकजुटता, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति प्रेम का संदेश देता है। रघुवर दास ने अपील करते हुए कहा कि सभी एकजुटता के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखें और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखें। 


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More