1 जनवरी 2026 से रांची रेल डिविजन की कई ट्रेनों का बदलेगा समय, सफर से पहले देखें नई समय-सारिणी

News Saga Desk

रांची: नए साल की शुरुआत के साथ ही रांची रेल डिविजन से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से प्रभावी नई समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत रांची और हटिया से प्रस्थान करने वाली तथा यहां आने वाली ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में 5 से 20 मिनट तक का अंतर किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले संशोधित समय-सारिणी अवश्य जांच लें।

रांची व हटिया से रवाना होने वाली बदली हुई ट्रेनें:

  • लोहरदगा–रांची (68018): अब सुबह 6:55 बजे (पहले 7:15)
  • रांची–चोपन (18631): अब सुबह 9:50 बजे (पहले 9:45)
  • हटिया–झारसुगुड़ा (18175): अब दोपहर 1:00 बजे (पहले 1:10)
  • हटिया–आनंदविहार (12817): अब दोपहर 2:25 बजे (पहले 2:45)
  • हटिया–आसनसोल (13514): अब दोपहर 2:45 बजे (पहले 2:55)
  • रांची–गोड्डा (18603): अब दोपहर 2:50 बजे (पहले 3:05)
  • हटिया–हावड़ा (18616): अब रात 9:20 बजे (पहले 9:30)

रांची व हटिया आने वाली ट्रेनों के बदले हुए समय:

  • गोड्डा–रांची (18620): अब सुबह 4:10 बजे (पहले 4:00)
  • नई दिल्ली–रांची (20408): अब सुबह 8:25 बजे (पहले 8:20)
  • गोरखपुर–रांची (18630): अब सुबह 9:30 बजे (पहले 9:25)
  • राउरकेला–हटिया (58660): अब सुबह 10:00 बजे (पहले 9:45)
  • बेंगलुरु–हटिया (18638): अब दोपहर 12:20 बजे (पहले 12:15)
  • बोकारो–रांची (58033): अब दोपहर 12:30 बजे (पहले 12:20)
  • खड़गपुर–रांची (18085): अब दोपहर 12:40 बजे (पहले 12:35)
  • टाटानगर–हटिया (18601): अब शाम 6:50 बजे (पहले 6:30)
  • चोपन–रांची (18614): अब शाम 7:10 बजे (पहले 7:00)

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह बदलाव परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। यात्रियों से अपील है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का अद्यतन समय जरूर कन्फर्म कर लें।

Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More