हटिया रेलवे स्टेशन पर 11.5 लाख का गांजा बरामद, संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी निगरानी के बीच आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन से 11.5 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

संयुक्त जांच अभियान में मिली सफलता

आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी ली। जांच के दौरान उनके बैगों से चार पैकेटों में बंद कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 11.50 लाख रुपये है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फिरोज (पिता मोहम्मद फारूक, उम्र 32 वर्ष) और राम बिलास चौधरी (पिता मदन चौधरी, उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम चंपारण के निवासी हैं। फिरोज के बैगों में नीले रंग का पिट्ठू बैग और भूरे रंग की ट्रॉली बैग में गांजा मिला, जबकि राम बिलास के पास हरे रंग के पिट्ठू बैग और ग्रे रंग के हैंड बैग में गांजा पाया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने गांजा राउरकेला से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था और इसे धनबाद में किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने वाले थे।

DD किट जांच में गांजा की पुष्टि

रांची रेल मंडल में मादक पदार्थ विरोधी इस अभियान के तहत सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में जब्त पैकेटों की DD किट से जांच की गई, जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद सामग्री और गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More