गिरिडीह में व्यक्ति को गोली मारने का मामला सुलझा, छह माह पुरानी महिला की मौत बनी हमले की वजह

NEWS SAGA DESK

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी में मंगलवार शाम घर के बाहर टहल रहे खुर्शीद नामक व्यक्ति को गोली मारने की घटना का पुलिस ने कारण पता लगा लिया है। जांच में सामने आया है कि करीब छह माह पहले हुई एक महिला की मौत के बाद दर्ज एफआईआर और उसके चलते आरोपी के जेल जाने की रंजिश इस हमले की मुख्य वजह थी। हमले को अंजाम देने का आरोप घायल के साले के साले पर लगा है।

खोखा बरामद, हमलावरों की तलाश तेज

घटना में घायल खुर्शीद को पहले गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहाँ स्थिति गंभीर होने पर उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू की। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया। कई लोगों से पूछताछ की गई और आरोपियों की तलाश में रातभर छापेमारी की गई।

घरेलू रंजिश में किया गया हमला

एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। छह माह पहले एक महिला की मौत हुई थी, जिसके बाद खुर्शीद के साले को जेल जाना पड़ा था। इसी रंजिश में जेल में बंद आरोपी के साले ने खुर्शीद पर गोली चलाई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हमलावरों को हथियार कहाँ से मिला। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More