नवरात्रि-दिवाली पर घर को दें शाही लुक, कम खर्च में बनाएं सबसे खूबसूरत तोरण

नवरात्रि और दिवाली आते ही घर की साफ-सफाई और सजावट का सिलसिला शुरू हो जाता है। खासतौर पर मुख्य दरवाजे को सजाने पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। भारतीय परंपरा में तोरण या वंदनवार को शुभ माना जाता है। हालांकि, बाजार से महंगे सजावटी तोरण खरीदने के बजाय आप घर पर ही उपलब्ध सामान से आकर्षक डिजाइन तैयार कर सकते हैं।

NEWS SAGA DESK

1. आम के पत्ते और गेंदे की तोरण

इसके लिए आम के 15-20 ताजे पत्ते, पीले-नारंगी गेंदे के फूल और धागे की जरूरत होगी। पत्तों को साफ करके धागे में एक के बाद एक पिरोएं और बीच-बीच में गेंदे के फूल लगाएं। यह पारंपरिक सजावट दरवाजे को बेहद खूबसूरत लुक देगी।

2. अशोक के पत्ते और गुलाब

अशोक के पत्तों और लाल गुलाब से आकर्षक तोरण बनाया जा सकता है। पत्तों को हल्का मोड़कर धागे में लगाएं और उनके साथ गुलाब के फूल सजाएं। हरे और लाल रंग का कॉम्बिनेशन मुख्य द्वार को खास बना देगा।

3. गोटा-पट्टी वाली रॉयल तोरण

गोल्डन गोटा-पट्टी, छोटे शीशे और गेंदे के फूल लेकर एक चमकदार तोरण तैयार करें। पट्टी पर शीशे चिपकाएं और नीचे फूलों की लटकन लगाएं। रोशनी पड़ने पर यह तोरण बेहद आकर्षक नजर आएगी।

4. कपड़े और कौड़ियों की विंटेज तोरण

पुराने रंगीन कपड़ों को तिकोने आकार में काटें। किनारों पर गोटा लगाकर नीचे कौड़ियां और मोती सजाएं। सभी टुकड़ों को एक मजबूत पट्टी पर सिल दें। यह सजावट लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है।

5. कलावा और शुभ-लाभ वाली झटपट तोरण

कार्डबोर्ड से पान या स्वास्तिक के आकार के कटआउट बनाएं। इन्हें लाल-पीले कलावे से सजाकर बीच में शुभ-लाभ के स्टिकर लगाएं। सभी आकृतियों को डोरी में पिरोकर दरवाजे पर टांग दें। यह आसान तोरण कम समय और कम खर्च में तैयार हो जाती है।

Read More News

Read More