गोड्डा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद

News Saga Desk

गोड्डा। बीते शुक्रवार 6 जून  को गोड्डा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी, जब अवैध हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि दो युवक एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (संख्या JH17J-2499) पर सवार होकर महागामा से नयानगर, दिग्धी होते हुए सनोखर की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। संदेह जताया गया कि वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। नयानगर मोड़ के पास पानी टंकी के नजदीक पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को देखा। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल की सहायता से उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई

1. मो. एजाज, उम्र 42 वर्ष, पिता मो. सिराजोउद्दीन, निवासी – कसबा, थाना महागामा, जिला गोड्डा।
2. मो. रहमत, उम्र 19 वर्ष, पिता मो. नसीम, निवासी – कसबा, थाना महागामा, जिला गोड्डा।

तलाशी के क्रम में मो. एजाज की कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। वहीं, मो. रहमत के जीन्स की दाहिनी जेब से 02 जिंदा कारतूस (KF 8MM अंकित) तथा उसके बैग से एक झोले में रखा एक और देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

जब्त सामग्री

1. देशी कट्टा – 02 पीस
2. जिंदा कारतूस – 04 पीस
3. हीरो कंपनी की ब्लू-काली रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल – संख्या JH17J-2499


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More