सोना-चांदी के दामों में तेजी: 1.51 लाख के करीब पहुंचा वायदा भाव

News Saga Desk

सोने की कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी (MCX) पर सोने का वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ ₹1,53,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि दूसरी ओर सर्राफा बाजार में दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में कीमतों में करीब ₹1,500 की गिरावट देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी महंगाई दर (CPI) के आगामी आंकड़े सोने की कीमतों की दिशा तय करेंगे।

IBJA के अनुसार सोने के दाम (10 अप्रैल, सुबह)

कैरेट (शुद्धता)भाव (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,49,937
23 कैरेट₹1,49,337
22 कैरेट₹1,37,342
18 कैरेट₹1,12,453
14 कैरेट₹87,713

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,51,630₹1,39,000₹1,13,760
मुंबई/कोलकाता₹1,51,480₹1,38,850₹1,13,610
चेन्नई₹1,52,730₹1,40,000₹1,16,500
पटना/अहमदाबाद₹1,51,530₹1,38,900₹1,13,660
लखनऊ/अयोध्या₹1,51,630₹1,39,000₹1,13,760

बाजार पर वैश्विक अनिश्चितता का असर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों की आवाजाही में बाधा और क्षेत्र में छिटपुट संघर्ष की खबरों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है, इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

अमेरिकी CPI आंकड़ों पर टिकी नजर

मिराए एसेट शेयरखान के विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़े सोने की कीमतों की अगली दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आगे और तेजी की संभावना

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अस्थिरता बनी रहने की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जल्द ही $5,000 प्रति औंस के स्तर को भी पार कर सकता है।

Read More News

नागपुर में झारखंड पुलिस का शानदार प्रदर्शन, क्राइम सीन फोटोग्राफी में जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

नागपुर में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 में झारखंड पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...

Read More