सोना इस हफ्ते ₹3,030 महंगा, चांदी के भाव में ₹3,666 की बढ़ोतरी; साल भर में सोने की कीमतें 36% तक बढ़ीं

News Saga Desk

इस हफ्ते सोने के दाम में बड़ी बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार हफ्तेभर के कारोबार के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,030 रुपए बढ़कर 1,02,388 रुपए पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन (शुक्रवार, 22 अगस्त) यह 99,358 रुपए पर था।

वहीं, चांदी की कीमत हफ्तेभर में 3,666 रुपए बढ़कर 1,17,572 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 22 अगस्त को एक किलो चांदी की कीमत 1,13,906 रुपए थी। अभी सोना और चांदी दोनों की कीमतें ऑल टाइम हाई पर हैं।

इस साल सोना ₹26,000 और चांदी ₹31,000 महंगे हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 26,226 रुपए (34.43%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,02,388 रुपए का हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 31,555 रुपए (36.68%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,17,572 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोने-चांदी के दाम में कल भी रही थी तेजी

सोने-चांदी के दाम कल यानी शुक्रवार, 29 अगस्त को लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर रहे। कल सोने की कीमत 882 रुपए बढ़ी। वहीं चांदी 462 रुपए महंगी हुई।

देश के 4 महानगरों में सोने-चांदी की कीमत

चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,03,310 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,700

दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,03,460 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,850

मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,03,310 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,700

कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,03,310 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,700

इस साल ₹1.46 लाख तक जा सकती है चांदी की कीमत

मार्केट एक्सपर्ट केडिया कमोडिटी के अनुसार, 2025 के आखिर तक एक किलो चांदी की कीमत 1.30 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। मनीकंट्रोल अनुमान है कि चांदी में 34% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कीमत ₹1,46,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। यह अनुमान गोल्ड-सिल्वर रेश्यो के सामान्य स्तर (60:1) पर आधारित है। वहीं, सिटीग्रुप की रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी की कीमत ₹1,20,000 से ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम के बराबर हो सकता है।

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।


बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

रांची में महिला के साथ सार्वजनिक अपमान, चप्पल की माला और कालिख पोतकर मुहल्ले में घुमाया, आरोपी गिरफ्तार

रांची के सदर थाना इलाके में 29 मार्च को एक महिला के साथ बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई।...

Read More