झारखंड के 5 जिलों में आज झमाझम बारिश:अगले तीन दिन बरसेंगे बादल

News Saga Desk

रांची। झारखंड में अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है। ‎लेकिन अगले एक सप्ताह में मानसून के आने के आसार हैं। इधर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रांची सहित राज्य के कई ‎जिलों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के अधिकांश जिले में करीब 45 मिनट से अधिक बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार भी काफी तेज रही।

रांची के हरमू बाइपास रोड में सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे कुछ देर से लिए यातायात पर असर पड़ा।

रांची के हरमू बाइपास रोड में सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे कुछ देर से लिए यातायात पर असर पड़ा।

केवल रांची में आधे घंटे से अधिक समय में 8 एमएम ‎बारिश हुई। इससे पूरा शहर ‎तर-बतर हो गया। बारिश के साथ‎ तेज हवा चलने से हरमू बाइपास‎ रोड में एक पेड़ गिर गया। वहीं कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर ‎सड़क पर गिर गईं। इस वजह से‎ कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की‎ समस्या भी हुई।

प्रदेश के 5 जिलों में आज झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी भाग ‎अंतर्गत गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा,‎पाकुड़, साहेबगंज सहित अन्य क्षेत्रों ‎में गर्जन के साथ बारिश होने की‎ संभावना है। पूरे राज्य‎ में छह और सात जून को आंशिक ‎बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान मौसम शुष्क‎ रहेगा। आठ जून से एक बार फिर‎ बारिश होने की संभावना है। पूरे ‎राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की‎ बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम ‎तापमान में तीन से चार डिग्री‎ सेल्सियस की बढ़ोतरी भी होगी।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More