तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलाें में रेड अलर्ट, नीलगिर के पर्यटक स्थल बंद

News Saga Desk

नीलगिरि। तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से नीलगिरी जिले कई स्थानाें पर भूस्खलन खाैर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ है। राज्य के पर्यटन विभाग ने नीलगिरी के कई पर्यटक स्थलाें काे बंद करने और अधिकारियाें काे सतर्क रहने के निर्देश दिए है। इसी बीच माैसम विभाग ने कोयंबटूर सहित कई जिलाें में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

नीलगिरी में भारी बारिश से पूरे जिले में कई स्थानाें पर भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिससे कई गांवों के बीच आवाजाही बाधित हुई है। कई निचले इलाकाें में जलभराव हुआ है। तमिलनाडु मौसम विभाग ने बताया कि थेनी और तिरुनेलवेली सहित छह अन्य जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

तमिलनाडु पर्यटन आयुक्त ने गुरुवार काे बताया कि भारी बारिश काे देखते हुए सभी पर्यटक स्थल दो दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उन्हाेंने कई जिला अधिकारियों काे चेतावनी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तमिलनाडु सिंचाई विभाग ने बताया कि तिरुनेलवेली जिले में भारी बारिश से पापनासम परियोजना में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। परियोजना की पूरी क्षमता 5,500 क्यूसेक है, लेकिन वर्तमान में जल भंडारण 2,900 क्यूसेक है। बरसात के मौसम की शुरुआत में ही स्थिति ऐसी है तो लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि बाद में क्या स्थिति होगी।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More