राज्यकर्मियों को हेमंत सरकार का तोहफा, 5 लाख तक का मुफ्त में होगा इलाज

News Saga Desk

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यकर्मियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने झारखंड विधानसभा के सभागार में एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत, राज्यकर्मियों, पेंशनरों, विधानसभा सदस्यों, पूर्व सदस्यों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों का 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में होगा। इसके अलावा, गंभीर बीमारियों की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का चिकित्सा व्यय भी वहन किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में लाभुकों को एयर एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज व्यक्तिगत तौर पर बेहद सुखद अनुभव हो रहा है। देशभर में आज हर एक व्यक्ति किसी न किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहा है। बी.पी और शुगर की समस्या इन दिनों बेहद आम हो गई है। दवाइयों और अन्य चीजों की कीमत भी आसमान छू रही है। जैसा अस्पताल वैसे उसके खर्चे। झाड़-फूंक ओझा वाला समय अब पार हो गया। वो भी एक मजबूत व्यवस्था थी लेकिन हम उस व्यवस्था और परंपरा को आगे बढ़ाने में नाकाम रहे। आज बड़े-बड़े अस्पतालों और दवाइयों के भरोसे जीवन चल रहा है। ये राज्य गरीबी के साथ-साथ पिछड़ेपन का भी शिकार है। लेकिन हम हर संभव प्रयास कर रहे है की राज्य की विभिन्न समस्याओं को जड़ से खत्म किया जाये”


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More