पटना में हेमंत सोरेन का बयान: जेल नहीं जाते तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में BJP का खाता भी नहीं खुलता

News Saga Desk

पटना। पटना में ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा, “मुझे झूठे मामले में जेल में डाल दिया गया। अगर हम जेल नहीं गए होते, तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खाता नहीं खुलने देता।” उन्होंने आगे कहा, “झारखंड की आधी आबादी को हमने पलायन करने से रोका है। इसके लिए ‘आदिवासी सम्मान’ जैसी कई योजनाएं शुरू की गईं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा आज वोट चोरी के सहारे सत्ता मंख बनी हुई है। यह कोई नई बात नहीं है, यह गोरखधंधा बहुत पहले से चला आ रहा है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष और हमारे बड़े भाई राहुल गांधी ने इसका सबूत जुटाकर इसे जनता के सामने लाया है, जिसके लिए पूरा देश उनका आभारी है।”

उन्होंने कहा, “इसका मुकाबला सिर्फ एकजुटता से ही किया जा सकता है। वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के नेता आज पूरी तरह एकजुट हैं। पटना में उमड़ी भीड़ इसका प्रमाण है।”


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More