पटना हवाई अड्डा पर हाई अलर्ट,स्नाइपर डॉग्स के साथ की जा रही कड़ी निगरानी

News Saga Desk

पटना। देश के कई अन्य अड्डों की तरह पटना का जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी हाई अलर्ट पर है, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF) के जवान और स्नाइपर डॉग्स के साथ कड़ी निगरानी की जा रही है। सभी वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। सीआईएसएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं । स्नाइपर डॉग्स की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

सात उड़नों को भी सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकन वो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए केंद्र सरकार और भारतीय सेना की प्रसंशा भी कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई सही है। यात्रियों ने कहा कि भारत ने जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है, हमें भारतीय सेना पर गर्व है।

उल्लेखनीय है कि पटना हवाई अड्डा सहित देश के अन्य हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था अगले कुछ दिनों तक हाई अलर्ट पर रहेगी। उड़ानों के रद्द होने और मार्ग परिवर्तन से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More