कराईकेला में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

NEWS SAGA DESK

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला। रांची–चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) पर कराईकेला पानी टंकी और पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बनमालीपुर गांव निवासी महेश पुर्ती अपने रिश्तेदार कोलचकड़ा गांव के सुनील गागराई और एक अन्य युवक के साथ बाइक से कराईकेला साप्ताहिक हाट बाजार गया था। लौटने के दौरान शाम करीब 5:10 बजे चक्रधरपुर से बंदगांव की ओर जा रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे और वाहन तेज रफ्तार में था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और स्कॉर्पियो दोनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में सिमिडीरी पंचायत के मुखिया महेंद्र पुर्ती के भतीजे महेश पुर्ती और कोलचकड़ा गांव निवासी सुनील गागराई की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार तीसरे युवक के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, बताया जा रहा है कि वह घटना के बाद फरार हो गया।

सूचना मिलते ही कराईकेला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को रेलवे अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटना के बाद अनुमंडल अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More