रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट दरें तय, दर्शकों में उत्साह बढ़ा

NEWS SAGA DESK

रांची: जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को खेले जाने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को जेएससीए प्रबंधन ने टिकट दरों की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार टिकटों की कीमत 1200 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक रहेगी। ईस्ट और वेस्ट हिल एरिया के टिकट 1200 रुपये में मिलेंगे, जबकि विंग A, B, C और D के लोअर व अपर टियर सीटों के टिकट 1300 से 2200 रुपये तक होंगे। वहीं, वीआईपी स्टैंड के टिकटों की अधिकतम दर 12 हजार रुपये रखी गई है।

जेएससीए ने बताया कि सदस्यों को टिकट और कॉम्प्लीमेंट्री पास 23 नवंबर से मिलने लगेंगे। टिकट वितरण 23 नवंबर को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम और 24 नवंबर को रांची के एम.एस. धोनी पवेलियन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। संघ से संबद्ध स्कूल, क्लब और संस्थानों को 25 टिकट खरीदने की अनुमति दी गई है, जिनमें 15 टिकट 1300 रुपये और 10 टिकट 2000 रुपये के होंगे। हालांकि, आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि 25 नवंबर से वेस्ट गेट स्थित टिकट काउंटर पर बिक्री शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन टिकट बिक्री पर भी विचार जारी है। रांची में होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More