बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर नौकरी और महिलाओं को ढाई हजार रुपये की सहायता : जयराम रमेश

News Saga Desk

नई दिल्ली | बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। सत्ता में आते ही बिहार के लिए महागठबंधन की पांच साल की बीस सूत्री गारंटी लागू की जाएगी, जिसमें हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी, महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये सहायता और दो सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी।

कांग्रेस नेता रमेश ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि महागठबंधन की गारंटी में पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, जीविका दीदियों को तीस हजार रुपये वेतन, वृद्धजनों को पंद्रह सौ रुपये पेंशन और दिव्यांगों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया गया है। इसके अलावा किसानों को उपज पर समर्थन मूल्य की गारंटी, चौबीस घंटे मुफ्त बिजली और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात भी शामिल है। जयराम रमेश ने कहा कि महागठबंधन की सरकार आरक्षण सीमा पचास प्रतिशत से बढ़ाने वाले कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में भेजेगी। साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति उत्पीड़न मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहारा में फंसे पैसों को वापस दिलाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा। पत्रकारों के लिए रहने का हॉस्टल और मुफ्त इलाज तथा वकीलों को जीवन और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More