‘अगर युद्ध नहीं रोकोगे तो अंजाम भुगतना होगा’ – थाईलैंड-कंबोडिया को ट्रंप की चेतावनी, भारत-पाकिस्तान का भी जिक्र

News Saga Desk

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को रुकवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच रविवार को 15 प्रतिशत टैरिफ का समझौता हुआ। यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

मैंने दोनों देशों को दी चेतावनी: ट्रंप

जब उनसे कंबोडिया और थाईलैंड सैन्य संघर्ष को लेकर सवाल पूछा गया तो  ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दोनों देशों के नेताओं से बातचीत की। मैंने चेतावनी दी है कि अगर दोनों देश शांति की पहल नहीं करते हैं तो मैं उनसे कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा।

ट्रंप ने आगे कहा,”यह मेरे लिए आसान होना चाहिए क्योंकि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता किया है। मैं कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध समाप्त करवा सकता हूं। बता दें कि भारत ने बार-बार ट्रंप के दावे को खारिज किया है। भारत ने साफ तौर पर कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ (सेना) की बातचीत के बाद ही सीजफायर का एलान हुआ था। 


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More